फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 वर्ष से संविदा पर कार्यरत सफाईकर्मियों के नियमित करें : मकवाना

Mon, 23 Feb 2026 07:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
दर्जाधारी ने लक्सर में ली समीक्षा बैठक, सफाईकर्मियों की समस्याएं सुनीं
विज्ञापन




लक्सर। उत्तराखंड राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना ने 10 वर्ष से अधिक समय से संविदा पर कार्यरत सफाई कर्मचारियों को तत्काल नियमित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आउटसोर्स कर्मियों को पीआरडी व संविदा पर तैनात कर समान कार्य के लिए समान वेतन देने की बात भी कही।सोमवार को लक्सर नगर पालिका सभागार में सफाई कर्मचारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनने के बाद उन्होंने अधिकारियों संग बैठक की। मकवाना ने मृतक आश्रितों को 15 दिनों के भीतर नियुक्ति, वर्दी व उपकरण, आयुष्मान व गोल्डन कार्ड से वंचित कर्मचारियों के लिए शिविर लगाकर कार्ड बनाने के निर्देश दिए। राज्य सरकार की योजनाओं की समीक्षा के दौरान 85 आवेदन बैंकों में लंबित होने पर नाराजगी जताई व सप्ताह में समन्वय कर ऋण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में पूर्व चेयरमैन रामसिंह वाल्मीकि, नगर पालिका ईओ मोहम्मद कामिल, सुल्तानपुर नगर पंचायत की ईओ प्रियंका ध्यानी, विभागीय अधिकारी व सफाई कर्मचारी यूनियनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें