फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: गन्ना यार्ड में वाहनों पर लगाए रिफ्लेक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन विभाग और उत्तम शुगर मिल प्रबंधन ने मिल के यार्ड में पहुंचे गन्ना लदे वाहनों पर रिफलेक्टर लगाने का अभियान चलाया। इस दौरान गन्ना और ट्रांसपोर्ट वाहनों पर रिफ्लेक्टर व लाल कपड़ा रिफ्लेक्टर लगाए गए। इस दौरान उत्तम शुगर मिल गन्ना महाप्रबंधक अनिल सिंह, इंटरसेप्टर प्रभारी हरीश रावल, टास्क फोर्स प्रभारी नारसन केके बिजलवान और सचल दल प्रभारी नारसन नवीन तिवारी अपनी-अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। टीम ने वाहन स्वामियों को बताया कि रिफलेक्टर लगाना अनिवार्य है। मौके पर मौजूद किसानों व ट्रांसपोर्टरों को ओवरलोडिंग न करने और शराब पीकर वाहन न चलाने की भी हिदायत दी गई। विशेष रूप से घने कोहरे और रात के समय वाहन चलाते समय होने वाली दुर्घटनाओं के प्रति सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां अपनाने की सलाह दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें