ऊर्जा निगम ने चार बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काट दिए। डेढ़ लाख रुपये की राजस्व वसूली भी की है। शनिवार को क्षेत्र के ब्रहमपुर गांव में राजस्व वसूली के लिए ऊर्जा निगम की ओर से कैंप लगाया गया। कैंप के दौरान बकायेदारों से करीब एक लाख 50 हजार से अधिक राजस्व वसूला गया। जिन चार बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए। नारसन विद्युत उपकेंद्र पर तैनात जेई अभिषेक कुमार ने बताया कि बकायेदारों से डेढ़ लाख रुपये की राजस्व वसूली की गई है। टीम में जेई डीएस तिवारी, सुंदर, नकली राम, अभिषेक, नकुल, आयुष और राजीव आदि मौजूद रहे।