फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: रामलीला में रावण के तप का हुआ मंचन

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे में 130वें रामलीला मंचन का शुभारंभ विधि-विधान के साथ किया गया। बीते शनिवार से शुरू हुई रामलीला के तहत रविवार को गणेश पूजन के बाद मंचन की शुरुआत हुई। इस दौरान कलाकारों ने विभिन्न धार्मिक प्रसंगों का मंचन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रविवार रात रामलीला मंचन में रावण तप का प्रसंग प्रस्तुत किया गया। कलाकार अनिल नायक उर्फ दारा ने अपने अभिनय के माध्यम से रावण की कठोर तपस्या और भगवान शिव को प्रसन्न करने के प्रयास को जीवंत किया। रावण तप के दौरान मंच पर प्रस्तुत किए गए संवाद और दृश्य आकर्षण का केंद्र रहें। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप नायक ने बताया कि आगामी दिनों में रामायण के विभिन्न प्रसंगों का मंचन किया जाएगा। इस दौरान राहुल नायक, अकिंत भटनागर, रजत नायक, वासु धीमान, अंकुश नायक और गुरणीत सिंह उर्फ गुड्डू मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें