वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया
घर में घुसकर एक युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि बेहोशी की हालत में युवक ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली। आरोप है कि घटना के बारे में किसी को बताने पर युवक ने वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसकी नाबालिग भतीजी कक्षा नौ की छात्रा है। 10 अगस्त की रात वह घर के अंदर सो रही थी। रात करीब 11 बजे गांव का ही एक युवक घर में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि बेहोशी की हालत में युवक ने उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। साथ ही घटना की बाबत किसी को बताने पर युवक ने वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वह लगातार दुष्कर्म करता रहा। युवक की हरकतों से परेशान होकर किशोरी ने परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी अमरचंद शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही युवक की तलाश शुरू कर दी है।