गंगनहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रेलवे स्टेशन के गोदाम के पास स्थित एक तालाब में शुक्रवार को 55 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। शव करीब दो माह पुराना है। उसकी शिनाख्त जेब से मिले कागजों के आधार पर फकरुद्दीन वासखेड़ा झालवाडा राजस्थान के रूप में हुई है। शुक्रवार सुबह तालाब के पास से गुजर रहे लोगों ने पानी में शव देखा तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय जलवीर मोनू की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाला गया। कोतवाली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि आशंका जताई जा रही है कि ट्रेन से गिरकर उसकी मौत हुई होगी।