फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: नागरिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया

विज्ञापन
विज्ञापन
नारसन कस्बा स्थित राजा महेंद्र प्रताप डिग्री काॅलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भारतीय संविधान के महत्व, मौलिक अधिकारों एवं मौलिक कर्तव्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। विद्यार्थियों को संविधान में निहित लोकतांत्रिक मूल्यों, समानता, भाईचारे तथा नागरिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया गया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि भारतीय संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है और प्रत्येक नागरिक को अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी पालन करना चाहिए। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विक्रांत सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। इस दौरान डॉ. सर्वेंद्र सिंह, संजय सिंह, अंशुल सिंह, दीपांशु धीमान, प्रियांशु धीमान, तन्मय धीमान एवं आर्यन ठाकुर सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें