फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: अंतरराज्यीय क्विज मैराथन प्रतियोगिता में पूर्णिमा प्रथम

Thu, 30 Apr 2026 06:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश के 25 से अधिक विद्यालयों के 400 से अधिक छात्रों ने किया प्रतिभाग
विज्ञापन

जेएसएस नर्सिंग एवं पैरामेडिकल कॉलेज में आयोजित की गई प्रतियोगिता

लक्सर। जेएसएस नर्सिंग व पैरामेडिकल कॉलेज रायसी में अंतरराज्यीय स्तरीय क्विज मैराथन प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्रा पूर्णिमा ने पहला स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के 25 से अधिक विद्यालयों के 400 से अधिक छात्र - छात्राओं ने प्रतिभाग किया। संस्थान के चेयरमैन चौधरी कटार सिंह ने दीप जलाकर प्रतियोगिता परीक्षा की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि छात्र - छात्राएं अपने लिए लक्ष्यों का निर्धारण कर समर्पण भाव से उन्हें पाने का प्रयास करें। अनुशासन और परिश्रम से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। विद्यार्थी आत्मविश्वास के साथ चुनौतियों का सामना करें। क्विज मैराथन प्रतियोगिता में लक्सर, रुड़की, हरिद्वार क्षेत्र के साथ ही उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर, पुरकाजी, बिजनौर, छपार, बरला आदि क्षेत्र के 25 से अधिक विद्यालयों के इंटरमीडिएट के 400 से अधिक छात्र - छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में छात्रा पूर्णिमा ने पहला स्थान प्राप्त किया। आयुष ने दूसरा और मानसी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रबंधन की ओर से शीर्ष प्रतिभागियों को मेडल, ट्रॉफी, प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार प्रदान किए गए। आयोजन में प्रधानाचार्य डॉ. सौरभ मित्तल, डॉ. भावेश कुमार, प्रो. विशांत चौहान, प्रो. साक्षी, रितेश चौहान, अमन कुमार, साक्षी सिंह ने सहयोग किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें