खानपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव भंगेड़ी में रविवार को विकास कार्यों के तहत हरिद्वार सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सड़क का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है। सड़क जैसी बुनियादी सुविधा से ग्रामीणों का आवागमन सुगम होने के साथ क्षेत्र के विकास को भी गति मिलती है। पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने भंगेड़ी समेत खानपुर विधानसभा क्षेत्र के गांवों में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए सामूहिक प्रयास पर जोर दिया। रानी देवयानी सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले विकास कार्यों का सीधा लाभ आमजन को मिलता है। कार्यक्रम में राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी, योगेंद्र सिंह पुंडीर, सागर गोयल, अक्षय प्रताप सिंह, संजय प्रजापति, पंकज नंदा, मनोज मेहरा, यूजुर प्रजापति और डॉ. नवनीत शर्मा समेत ग्रामीण मौजूद रहे। सड़क उद्घाटन के बाद सभी अतिथि और कार्यकर्ता भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री अफजल अली के निवास पर पहुंचे। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण किया गया।