फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: ओवर हेड टैंक की बाउंड्री का विरोध, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रुड़की। ओवर हेड टैंक की बाउंड्री निर्माण को लेकर कुछ लोगों ने विरोध कर दिया। वह इस भूमि पर मालिकाना हक जता रहे थे। जिसके चलते विवाद बढ़ गया। मामले की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला शांत कराया।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के रहीमपुर गांव में जल निगम की तरफ से ओवर हेड टैंक का निर्माण कराया जा रहा है। साथ ही इसकी बाउंड्री भी कराई जा रही है। रविवार को बाउंड्री निर्माण का काम चल रहा था। इसी दौरान कुछ लोग वहां पर आ गए और उन्होंने बाउंड्री का विरोध शुरू कर दिया। उनका कहना था कि बाउंड्री उनकी भूमि पर बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना परग्राम प्रधान नदीम अहमद मौके पर पहुंचे। साथ ही पुलिस भी आ गई। पुलिस ने मामले को शांत कराया। साथ ही कहा कि दस्तावेज के साथ अपनी बात को रखें। प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि मामले को शांत करा दिया गया है। दस्तावेजों के आधार पर भूमि पैमाइश कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें