फोटो समाचार
भगवानपुर। नगर पंचायत सभागार में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सुबोध राकेश के नेतृत्व में दीपावली सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने नगर पंचायत के अधिकारियों, कर्मचारियों, सभासद व सफाई कर्मचारियों को सम्मान देते हुए दीपावली की शुभकामनाएं दीं। कहा कि नगर पंचायत का कार्यकाल केवल बीस दिन रह गया है। उसके बाद चुनाव प्रकिया शुरू होगी तो आगामी नगर पंचायत के चुनाव में भी सभी वार्ड के सभासद एकजुट होकर चुनाव में जीत हासिल करें और दोबारा नगर पंचायत का कार्य भार संभालकर जनता की सेवा करने का आग्रह किया। इस दौरान नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी नौशाद हसीन, मांगेराम, डाॅ. अमीर आलम, अजय गोयल, गुलबहार, पाल सिंह, अय्यृूब, फरमान, रविंद्र तलवार, राजू, मुकिम आदि मौजूद रहे। संवाद