फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: 2027 की हज यात्रा के लिए अभी से करें पासपोर्ट तैयार

Wed, 03 Jun 2026 06:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
हज कमेटी ऑफ इंडिया ने जारी किया सर्कुलर
विज्ञापन

पिरान कलियर। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज-2027 की तैयारियों के संबंध में सर्कुलर जारी किया है। समिति ने हज यात्रा पर जाने के इच्छुक लोगों से अपील की है कि वे समय रहते अपने पासपोर्ट संबंधी सभी औपचारिकताएं पूरी कर लें ताकि आवेदन प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। हाल ही में हज-2026 संपन्न हुआ है। अब कमेटी ने अगले वर्ष की तैयारियां शुरू कर दी है। राज्य हज समिति के ईओ मोहम्मद आरिफ ने बताया कि हज-2027 के संभावित आवेदकों के लिए जारी सर्कुलर में पासपोर्ट संबंधी आवश्यक शर्तों को पूरा करने के लिए कहा गया है। इसके अनुसार हज-2027 के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों का पासपोर्ट मशीन रीडेबल होना चाहिए। उसकी वैधता कम से कम 31 दिसंबर 2027 तक होना अनिवार्य है। पासपोर्ट में सरनेम (उपनाम) का कॉलम खाली न रहे। हज-2027 की आधिकारिक घोषणा जल्द होने की संभावना है। ऐसे में इच्छुक लोगों को अभी से अपने दस्तावेज की जांच कर आवश्यक सुधार करा लेने चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें