फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: दहेज की खातिर गर्भवती के साथ मारपीट, तीन तलाक की धमकी दी

Fri, 17 Apr 2026 06:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
पति समेत सात पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन


मंगलौर। ससुराल पक्ष की ओर से दहेज में बाइक और एक लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि मांग पूरी न होने पर उसे बेरहमी से पीटा गया और तीन तलाक व जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति, सास-ससुर और ननद समेत सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। कस्बा के मोहल्ला सरावज्ञान निवासी रहमानी ने दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी मार्च 2024 में मुजफ्फरनगर के रामपुर लद्दावाला निवासी शान मोहम्मद से हुई थी। आरोप है कि निकाह के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। पीड़िता के अनुसार, उससे लगातार एक बाइक और एक लाख रुपये नकद लाने का दबाव बनाया जा रहा था। विवाहिता ने अपने जेठ नूर मोहम्मद पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। तहरीर में कहा गया है कि जेठ नूर मोहम्मद ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। विरोध करने पर पीड़िता के साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि बाइक व एक लाख रुपये नहीं देने पर उसे तीन तलाक के साथ-साथ जान से मारने की धमकी दी है। कोतवाल भगवान सिंह मेहर ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति शान मोहम्मद, ससुर मो इरशाद, सास शहनाज , ननद सलमा, रोशन, जेठ नूर मोहम्मद, जेठानी सानिया के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें