फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: मुल्क में अमन, भाईचारे व खुशहाली की मांगी दुआ

Sun, 12 Jul 2026 04:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
- हजरत इमाम हुसैन और शहीदाने कर्बला की याद में का आयोजन
विज्ञापन

पिरान कलियर। खानकाह-ए-फैजान वाहिद में हजरत इमाम हुसैन और शहीदाने कर्बला की याद में रूहानी महफिल का आयोजन किया गया। महफिल में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत कर इमाम हुसैन को खिराज-ए-अकीदत पेश किया और मुल्क में अमन, भाईचारे व खुशहाली की दुआ मांगी। कार्यक्रम की शुरुआत तिलावत-ए-कुरआन-ए-पाक से हुई। इसके बाद नोहखानी और कर्बला के वाकये पर तकरीरें पेश की गईं। खानकाह के गद्दीनशीन सैय्यद फरीद आलम साबरी ने कहा कि कर्बला का संदेश इंसानियत, सब्र, कुर्बानी, इंसाफ और हक पर डटे रहने की सीख देता है। हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम ने अपने परिवार और साथियों के साथ जो कुर्बानी दी, वह पूरी इंसानियत के लिए हमेशा मार्गदर्शक रहेगी।यदि लोग सच्चाई, ईमानदारी, भाईचारे और इंसाफ को अपनी जिंदगी का हिस्सा बना लें तो समाज से नफरत, जुल्म और बुराइयों का खात्मा हो सकता है। महफिल में अकीदतमंदों ने इमाम हुसैन और शहीदाने कर्बला की बारगाह में सलाम पेश किया । महफिल के बाद अकीदतमंदों के लिए लंगर का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर सैय्यद वाशिफ मियां, सैय्यद कैफ जैदी, राव अफाक, राव अबरार, राव सफाअत, राव फरमान, राव सैफ अली, डॉ. तहसीम, मेहरबान, कालू खान, फिरोज साबरी सहित बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें