फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: समर्पण ने शिवभक्तों को बांटा प्रसाद

विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल लाइंस शिवमंदिर के पास समर्पण जन कल्याण संगठन से आयोजित हुआ प्रसाद वितरण कार्यक्रम
विज्ञापन




शिवरात्रि पर सिविल लाइन स्थित शिव मंदिर के पास समर्पण जन कल्याण संगठन की ओर से प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में संस्था की ओर से सभी शिवभक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।



समर्पण जन कल्याण संगठन की ओर से कांवड़ यात्रा के दौरान निःशुल्क चिकित्सा शिविर एवं भंडारे का आयोजन किया जाता है। साथ ही शिवरात्रि के दिन प्रसाद वितरण किया जाता है। सिविल लाइंस शिवमंदिर के समीप लगाए गए प्रसाद वितरण शिविर का शुभारंभ शनिवार रात साढ़े आठ बजे किया गया। प्रसाद वितरण का कार्यक्रम देर रात दो बजे तक चला। इसमें संस्था के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं सहयोगियों द्वारा निरंतर प्रसाद का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर विधायक प्रदीप बत्रा एवं समाजसेविका मनीषा बत्रा के साथ-साथ पुलिस अधीक्षक देहात स्वप्न किशोर सिंह ने भी शिविर में पहुंचकर प्रसाद वितरण में सहयोग किया। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष नरेश यादव, महामंत्री प्रदीप गोयल, कोषाध्यक्ष शशिकांत अग्रवाल, संदीप गोयल, संदीप यादव, सचिन पंडित, राजकुमार सोनकर, अरुण कोहली, श्रवण सैनी, संजीव सैनी, नवीन त्यागी, विकास गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें