फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजलीघर की क्षमता बढ़ेगी, लो वोल्टेज से मिलेगी निजात

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊर्जा निगम पिरान कलियर के बिजलीघर की क्षमता बढ़ाने जा रहा है। इससे पिरान कलियर के लोगों को लो वोल्टेज की समस्या से निजात मिलेगी। पिरान कलियर अधिकतर क्षेत्र को रुड़की के सोलानीपुरम व छह नंबर बिजलीघर से आपूर्ति सप्लाई की जाती है। इसके साथ ही कुछ क्षेत्रों में पिरान कलियर बिजलीघर से ही आपूर्ति दी जाती है। जिसके चलते ऊर्जा निगम पिरान कलियर के बिजलीघर की आपूर्ति बढ़ाने जा रहा है। जिससे क्षेत्र की पूरी आपूर्ति पिरान कलियर बिजलीघर से ही की जा सकें। इससे दो लोगों को दो फायदे होंगे। पहला रुड़की से पिरान कलियर को भेजी जाने वाली सप्लाई में होने वाली दिक्कतें समाप्त होगी। वहीं दूसरी तरफ छह नंबर बिजलीघर व सोलानीपुरम बिजलीघर से जो आपूर्ति पिरान कलियर को भेजी जा रही है, वह रुड़की शहर को दी जाएगी। इससे गर्मियों में होनेे वाली लो वोल्टेज की समस्या से भी निजात मिल जाएगा। उधर, एस.ई चंद्रशेखर त्रिपाठी का कहना है कि तीन से चार महीने के अंदर बिजली घर की क्षमता में बढ़ोत्तरी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें