फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: महिला की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर डाला अश्लील वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
एक महिला ने परिचित युवक पर उसके नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर अश्लील वीडियो डालने का आरोप लगाया है। आरोप है कि युवक उसके परिचितों को भी अश्लील वीडियो भेज रहा है। महिला ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि एक परिचित युवक उसे काफी दिनों से परेशान कर रहा है। साथ ही जबरन दोस्त करने का दबाव बना रहा है। समझाने के बाद भी युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। आरोप लगाया कि दो दिन पूर्व उसकी एक सहेली की काॅल आई थी जिसने बताया कि उसके फोटो और नाम से किसी ने फर्जी फेसबुक आईडी बनाई है। अश्लील वीडियो पोस्ट की जा रही है।बताया कि आईडी बनाने वाला उसके परिचितों को भी अश्लील वीडियो पोस्ट कर रहा है। महिला ने फर्जी फेसबुक आईडी चेक की तो उसके होश उड़ गए। महिला ने आरोप लगाया कि युवक ने उसे बदनाम करने के लिए फर्जी फेसबुक आईडी बनाई है और अश्लील वीडियो भी पोस्ट कर रहा है। महिला ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें