फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: पुलिस ने मारा छापा, प्रतिबंधित मांस और धारदार हथियार बरामद

Tue, 06 Jan 2026 04:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने मारा छापा, प्रतिबंधित मांस और धारदार हथियार बरामद
विज्ञापन

-मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने देर रात की कार्रवाई, अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी



लक्सर। गन्ने के खेत में संरक्षित पशु के कटान की सूचना पर सोमवार देर रात पुलिस ने सुल्तानपुर क्षेत्र में छापा मारा। पुलिस के आने की भनक लगने पर यहां मौजूद आरोपी भाग निकले। पुलिस ने मौके से 90 किलो प्रतिबंधित मांस, धारदार हथियार और पशु अवशेष बरामद किए। अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार, सोमवार की रात को मुखबिर से सुल्तानपुर ईदगाह के पीछे स्थित गन्ने के खेत में संरक्षित पशु के कटान की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस ने बताए गए स्थान पर छापा मारा। पुलिस के आने तक अरोपी भाग निकले। मौके से 90 किलो से अधिक प्रतिबंधित मांस, पशु अवशेष, धारदार हथियार आदि बरामद हुए। पुलिस की सूचना पर पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित कुमार मौके पर पहुंचे। बरामद मांस का नमूना लेने के बाद शेष मांस को निस्तारित करा दिया गया। उपनिरीक्षक आशीष भट्ट की ओर से अज्ञात के खिलाफ लक्सर कोतवाली में गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें