फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: संरक्षित पशु कटान की सूचना पर पुलिस ने मारा छापा

Mon, 30 Mar 2026 07:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतिबंधित मांस और पशु अवशेष बरामद, केस दर्ज
विज्ञापन


लक्सर। संरक्षित पशु का कटान किए जाने की सूचना पर पुलिस ने मखियाली खुर्द गांव के समीप खेत में छापा मारा। आरोपी जंगल के रास्ते भाग निकले। पुलिस ने मौके से प्रतिबंधित मांस, संरक्षित पशु के अवेशष, कुल्हाड़ी बरामद किए। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार, रविवार की रात को मुखबिर से मखियाली खुर्द गांव के समीप गेहूं के खेत में संरक्षित पशु का कटान किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना पर उपनिरीक्षक अजय कुमार ने पुलिस टीम के साथ बताए गए स्थान पर छापा मारा लेकिन यहां मौजूद लोग पुलिस को देख अंधेरे में जंगल के रास्ते भाग निकले। पुलिस ने मौके से 20 किलोग्राम प्रतिबंधित मांस, संरक्षित पशु के अवशेष, दो कुल्हाड़ी बरामद किए। पशु चिकित्सक की मौजूदगी में बरामद अवशेष और मांस को निस्तारित करा दिया गया। मांस का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक नितिन चौहान ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें