फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: सिलिंडर बेचने वाले दुकानदारों पर पुलिस की नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIपुलिस शहर और देहात के दुकानदारों से जुटा रही है तमाम जानकारी
I
I
I
I ढंडेरा के पास रेलवे ट्रैक पर गैस सिलिंडर मिलने के मामले में पुलिस की जांच शहर और देहात में सिलिंडर बिक्री करने वाले दुकानदारों पर टिक गई है। पुलिस दुकानदारों से पिछले दिनों गैस सिलिंडर खरीदने वालों की जानकारी जुटा रही है। हालांकि, अब तक की जांच में पुलिस के हाथ खाली हैं।
विज्ञापन

I
Iरुड़की में दशहरा वाले दिन सुबह ढंडेरा स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर एक खाली गैस सिलिंडर मिला था। इसपर ट्रेन डिरेल करने की साजिश रचने की आशंका जताई गई थी। हालांकि, अधिकारियों ने इससे इन्कार किया था। मामले में ढंडेरा रेलवे स्टेशन मास्टर भंवर लाल मीणा की तहरीर पर सिविल लाइंस कोतवाली में अज्ञात केस दर्ज किया गया था। तभी से इस मामले की आरपीएफ, जीआरपी और अन्य स्तरों पर भी जांच चल रही है। मामले में पुलिस रुड़की, ढंडेरा और आसपास गैस सिलिंडर बेचने वाले दुकानदारों से जानकारी जुटा रही है। पुलिस घटना वाले दिन से पांच लीटर के गैस सिलिंडर खरीदने वालों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र बिष्ट ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। कुछ दुकानदारों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।I
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें