फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: अंडरपास में बेरिकेडिंग लगाने पर कांवड़ियों का हंगामा, लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन



कोर कॉलेज के पास बने अंडरपास से रुड़की के रास्ते आने की मांग कर रहे थे कांवड़िए

जाम खुलवाने के लिए पुलिस ने पहले दिया आश्वासन, फिर हरिद्वार भेजा गया



दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर कोर कॉलेज के पास बने अंडरपास से रुड़की आने की मांग कर रहे कांवड़ियों को पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। गुस्साए कांवड़ियों ने हाईवे पर कांवड़ रखकर जाम लगा दिया। करीब 45 मिनट तक हाईवे पर जाम लगा रहा। बाद में पुलिस ने कांवड़ियों को आश्वासन दिया कि हाईवे खुलने के बाद वह उन्हें अंडरपास से जाने देंगे लेकिन जाम खुलते ही पुलिस ने कांवड़ियों को बलपूर्वक वहां से हटा दिया।

शुक्रवार को दोपहर करीब दो बजे बजे कांवड़ियों का एक जत्था कोर कॉलेज के पास बने अंडरपास से रुड़की आना चाह रहे थे लेकिन पुलिस ने उन्हें वहां से जाने से यह कहते हुए मना कर दिया कि कांवड़ियों के लिए हाईवे रूट ही खोला गया है। वहीं कांवड़ियों का कहना था कि उनका एक जत्था इसी अंडरपास से रुड़की के सिविल लाइंस स्थित शिव मंदिर में दर्शन के लिए गया है7 वह भी शिव मंदिर जाना चाहते हैं लेकिन पुलिस ने रास्ता देने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन




एक घंटे के इंतजार के बाद गुस्साए कांवड़ियों ने हाईवे पर कांवड़ रखकर जाम लगा दिया और अंडरपास से ही रुड़की जाने की मांग करने लगे। करीब 45 मिनट तक लगे जाम से बेलड़ी तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई। इसी बीच एक एंबुलेंस जाम में फंस गई। इसपर पुलिसकर्मियों ने कांवड़ियों को एंबुलेंस के लिए जाम खोलने की मांग की और आश्वासन दिया कि जाम खुलते ही उन्हें अंडरपास से जाने देंगे।

इस आश्वासन पर कांवड़ियों ने हाईवे से कांवड़ हटा ली लेकिन कुछ ही देर बाद पुलिस ने एक-एक कर उन्हें हाईवे पर भेजना शुरू कर दिया। पुलिस ने हाईवे किनारे छांव में आराम कर रहे कांवड़ियों को भी उठा दिया। एक कांवड़िए ने उन्हें उठाने का विरोध किया तो उसे जबरदस्ती आगे भेजा।
विज्ञापन




...तो कोर से रुड़की तक क्यों की गई प्रकाश व्यवस्था



कांवड़ियों, वहां भंडारा और दुकानें लगाए बैठे लोगों का कहना था कि दोपहर तक अंडरपास से कांवड़िए निकलकर रुड़की जा रहे थे लेकिन अचानक पुलिस ने अंडरपास पर बेरिकेडिंग लगा दी। पुलिस का तर्क था कि प्रशासन ने कांवड़ियों के लिए कांवड़ पटरी और हाईवे खोला हुआ है। कांवड़िए इसी मार्ग से आगे जाएंगे। वहीं स्थानीय लोगों का कहना था कि दो जुलाई से ही प्रशासन और पुलिस के अधिकारी कोर कॉलेज से रुड़की तक हाईवे पर कांवड़ियों के लिए व्यवस्था करने में जुटा है। इस पूरे मार्ग पर पूरी प्रकाश व्यवस्था के साथ ही पानी और कांवड़ियों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। उनका सवाल था कि जब यह मार्ग कांवड़ियों के लिए बंद है तो प्रशासन को यहां पर इतनी व्यवस्था पर खर्च करने की जरूरत क्या थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें