फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: पुलिस ने देसी शराब के 96 पव्वे पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने दो लोगों को शराब की तस्करी में गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर दिया है। जानकारी के अनुसार झबरेड़ा थाना क्षेत्र के बीरपुर चेकपोस्ट पर पुलिस रविवार शाम को वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान दो संदिग्ध व्यक्ति सहारनपुर की ओर से बाइक पर आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने उनको रोककर तलाशी ली। इस दौरान पुलिस ने उनके पास से 96 पव्वे देसी शराब के बरामद किए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उनका चालान कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के नाम ओमवीर व कैप्टन निवासी गदरजुड्डा थाना कोतवाली मंगलौर बताए हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक अजय सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें