फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस टीम ने महिला अपराध के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर उसको न्यायालय में पेश किया है। झबरेड़ा थाना क्षेत्र के पाडली गेंदा गांव निवासी जहांगीर महिला अपराध के एक मामले में फरार चल रहा था। झबरेड़ा पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए प्रयास कर रही थी लेकिन वह पुलिस को चकमा देता रहा। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए थाना अध्यक्ष अजय शाह ने एक पुलिस टीम का गठन किया। टीम ने बुधवार शाम को आरोपी को मुखबिर की सूचना पर उसके गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। थाना अध्यक्ष अजय शाह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर उसको न्यायालय में पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें