फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: दो युवकों से पिस्तौल, चाकू और कारतूस किए बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों के कब्जे से एक पिस्तौल, छह कारतूस सहित एक चाकू और बाइक बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपियों का पुलिस ने चालान कर दिया है।सोमवार देर शाम त्योहारों के मद्देनजर पुलिस गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सैदपुरा गांव के पास गंगनहर पटरी पर दो युवक एक बाइक पर खड़े है। उन्होंने मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट मिट्टी लगाकर छिपाई हुई है। इससे लगता है कि वह किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर दोनों युवकों को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों की तलाशी ली तो उनके पास से एक पिस्तौल, छह कारतूस सहित एक चाकू और बाइक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम अल्तमश व दिलशाद निवासी अहमद नगर लिसाडी गेट मेरठ बताया। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपियों का चालान कर कोर्ट में पेश कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें