फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: फोन चोरी का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोन चोरी के आरोपी को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। रेलवे स्टेशन जीआरपी चौकी प्रभारी प्रीति सैनी ने बताया कि थाना जीआरपी लक्सर में अज्ञात पर फोन चोरी की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस अधीक्षक (रेलवेज) तृप्ति भट्ट के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक अरुणा भारती, पुलिस उपाधीक्षक स्वप्निल मुयाल ने फोन चोरी के आरोपी को पकड़ने के लिए टीम का गठन किया था। बुधवार रात एसओजी और मुखबिर की सूचना पर मुस्तफा उर्फ साहिल निवासी किलकीली साहब रोड थाना पिरान कलियर को प्लेटफार्म नंबर.1 से गिरफ्तार किया गया। तलाशी में चोरी का एक फोन भी बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना मंडी सहारनपुर, थाना चिलकाना सहारनपुर और थाना लक्सर में करीब सात प्राथमिकी दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें