मंगलौर। कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला पठानपुरा से एक फार्मासिस्ट को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से नशीले इंजेक्शन बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया हैं।शुक्रवार की देर शाम कस्बा मंगलौर पुलिस चौकी प्रभारी बलबीर सिंह डोभाल हमराह के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि मोहल्ला पठानपुरा में एक बाइक सवार युवक नशीले इंजेक्शन बेचने जा रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बताए गए स्थान की घेराबंदी कर ली। इस दौरान एक युवक बाइक से आता दिखाई दिया। पुलिस ने युवक को रुकने का इशारा किया तो उसने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके बैग से 16 नशीले इंजेक्शन व 19 सीरींज बरामद हुई हैं। पुलिस पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम मोहम्मद आमिर निवासी मोहल्ला किला मंगलौर बताया है। आरोपी आमिर ने बताया कि उसने डी फार्मा कर रखा हैं और उसने ये इंजेक्शन अर्जुन से चार माह पहले खरीदे थे। उसने कुछ इंजेक्शन पहले ही बेच दिए हैं। पुलिस ने आरोपी की बाइक सीज कर उसके खिलाफ़ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी आमिर निवासी मोहल्ला किला मंगलौर का एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में चालान कर दिया है।