फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: रास्ते में रोककर पेट्रोल पंप कर्मचारी को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
पेट्रोल पंप के कर्मचारी को रास्ते में रोककर कुछ लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। कर्मचारी ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन




सहारनपुर जनपद निवासी विकास सुल्तानपुर के एक पेट्रोल पंप पर कर्मचारी है। विकास ने तहरीर में बताया कि सोमवार दोपहर को वह पेट्रोल पंप से कैश लेकर रुड़की जा रहा था। इस दौरान जब वह पीपली पुल के समीप पहुंचा तभी यहां आए चार लोगों ने उसे रोक लिया। आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए उसकी पिटाई की। इसके बाद वह धमकी देते हुए वहां से चले गए। अपर उपनिरीक्षक रंजीत नौटियाल ने बताया कि आपसी विवाद में मारपीट का मामला सामने आया है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें