फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नलकूप पर नहाने गए एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। जानकारी होने पर उसके परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, पुलिस घटना से अनिभिज्ञता जता रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे सुल्तानपुर कस्बा निवासी शहजाद के 22 वर्षीय पुत्र शोएब अपने तीन-चार दोस्तों के साथ कस्बा के निकट ही नलकूप पर नहाने गया था। नलकूप के सामने बने पानी के गड्ढे में नहाने लगा। बताया जा रहा है कि अचानक पानी में करंट आने से शोएब की झुलसकर मौके पर ही मौत हो गई। पानी के गड्ढे में शोएब को बेसुध पड़ा देख उसके दोस्त घबरा गए। उन्होंने किसी तरह शोएब को पानी के गड्ढे से बाहर निकाला। साथ ही मामले की जानकारी उसके परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजन शोएब को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव घर ले आए। घटना सुल्तानपुर कस्बे में मातम छा गया। शोएब के पिता शहजाद ने बताया कि करंट लगने से शोएब की मौत हुई है। सुल्तानपुर पुलिस चौकी प्रभारी नंदकिशोर ग्वाड़ी का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें