पुलिस ने दशहरा मेले में लोगों की जेब काटने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। साथ ही उसके पास से नकदी और अन्य सामान भी बरामद किया है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित नेहरू स्टेडियम में दशहरा मेले के दिन कई लोगों की जेब कटी थी। इस मामले में सैन्यकर्मी प्रदीप कुमार रेंज लाइन रुड़की बीईजी सेंटर ने पुलिस को तहरीर दी थी। साथ ही बताया था कि पर्स आधार कार्ड, पेन कार्ड, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, कैंटीन कार्ड चोरी रखा था। पुलिस ने केस दर्ज कर जेबकतरे की तलाश शुरू कर दी थी। कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल ने बताया कि जेब काटने के मामले में गय्यूर उर्फ जगता निवासी पाड़ली गुर्जर, रुड़की को गिरफ्तार किया है। उसके पास से पर्स, एक हजार की नकदी और अन्य सामान बरामद हुआ है। युवक को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। संवाद