फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: आंधी और बारिश से बिजली-पानी के लिए तरसे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रविवार रात आई आंधी और बारिश के चलते गुल हो गई थी बड़े इलाके की बिजली







बीती रात आई आंधी और तेज बारिश के चलते शहर से देहात तक की बिजली गुल हो गई। कई इलाकों में सुबह आठ बजे तो कई इलाकों में 12 बजे के बाद बिजली सप्लाई शुरू हो पाई। इसके चलते बड़ी आबादी को पानी के संकट से भी जूझना पड़ा।

सोमवार रात करीब आठ बजे आई बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया था। हालांकि रात करीब एक बजे मौसम फिर गड़बड़ा गया और तेज आंधी और बारिश शुरू हो गई। रात के समय आंधी और बारिश आने के चलते ऊर्जा निगम ने कुछ ही देर में बिजली सप्लाई बंद कर दी। करीब एक घंटा तेज हवा और बारिश का सिलसिला जारी रहा। इसके चलते ब्रह्मपुर बिजलीघर से जुड़े भारापुर, बेलडा, रुड़की और कलियर फीडरों की लाइनों पर पेड़ गिर गए।
विज्ञापन




वहीं बिजलीघर नंबर-6 से जुड़ी लाइन पर भी पेड़ की टहनियां गिरने से सिविल लाइंस और रेलवे स्टेशन के आसपास की बिजली सप्लाई ठप हो गई। वहीं सोलानीपुरम बिजलीघर से जुड़े बड़े इलाके में भी बिजली गुल रही। रात के समय अंधेरा अधिक होने के चलते कर्मचारी काम नहीं कर पाए। सुबह करीब पांच बजे ऊर्जा निगम ने लाइनों की मरम्मत का काम शुरू करवाया। ऐसे में कुछ इलाकों में करीब आठ बजे तक बिजली सप्लाई शुरू हो गई थी। एक बड़े इलाकों में सुबह 12 बजे के बाद ही सप्लाई शुरू हो पाई।
विज्ञापन


इससे लोगों के घरों में पानी नहीं आने से परेशानी उठानी पड़ी। जिन लोगों के मोहल्लों में हैंडपंप आदि की व्यवस्था थी उन्होंने पानी की वहां से व्यवस्था कर ली, लेकिन जहां पर हैंडपंप नहीं था, वहां दोपहर 12 बजे तक बिजली आने का ही इंतजार किया। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता अनूप सैनी का कहना है कि रात में कर्मचारियों को लाइन जोड़़ने के लिए भेज दिया गया था लेकिन बारिश के चलते लाइन की मरम्मत नहीं हो पाई। सुबह ही कर्मचारियों ने काम शुरू किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें