फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: वीआईपी नंबरों पर लोगों ने लाखों किए खर्च

विज्ञापन
विज्ञापन
आरटीओ की ओर से वाहनों के वीआईपी नंबरों की ऑनलाइन नीलामी की गई। इस दौरान 10 से अधिक नंबरों पर लोगों ने दिल खोलकर पैसे खर्च किए। हजारों से लेकर लाखों देकर लोगों ने अपने पसंदीदा नंबर खरीदे। एआरटीओ प्रशासन जितेंद्र चंद्र बहादुर ने बताया कि शुक्रवार को वाहन स्वामियों ने ऑनलाइन नीलामी में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। नीलामी में कई नंबरों पर ऊंची बोली लगी। सबसे अधिक बोली 0001 नंबर के लिए लगी जिसको धर्मपाल सिंह ने 7.55 लाख रुपये में खरीदा। 0007 नंबर को मुकेश बंसल ने 5.15 लाख, 0005 नंबर 1.71 लाख, 0006 नंबर की बोली 43 हजार, 0033 नंबर 42 हजार, 0100 नंबर 34 हजार, 2222 नंबर 31 हजार, 0003 नंबर 41 हजार, 6666 नंबर 26 हजार रुपये, 7777 नंबर 25 हजार रुपये और 0101 नंबर 10 हजार रुपये में खरीदा गया। रुड़की क्षेत्र के करीब 12 लोगों ने ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से वीआईपी नंबरों की बुकिंग कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें