फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: आधार केंद्र में छह घंटे लगी रही लोगों की लाइन

Wed, 26 Nov 2025 06:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल लाइंस के डाकघर में आधार कार्ड से जुड़े हो रहे काम
विज्ञापन

आधार केंद्र में छह घंटे लगी रही लोगों की लाइन
संवाद न्यूज एजेंसी
रुड़की। आधार कार्ड से जुड़े कार्यों के संबंध में बुधवार को डाकघर में लोगों की भीड़ रही। लोग करीब छह घंटे लाइन में खड़े रहे।
रोजाना केंद्र पर नए आधार कार्ड बनवाने और नवीनीकरण कराने के लिए लोरों को घंटों केंद्र के बाहर लाइन में लगना पड़ रहा है। सरकार के विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद लोग अपने आधार कार्ड में नाम और पता सही करा रहे हैं। सरकारी और अर्द्धसरकारी कामों को कराने में आधार कार्ड अनिवार्य है जबकि सरकार के कुछ नए बदलावों की वजह से भी लोग नये आधार कार्ड बनवाने के लिए डाकघर पहुंच रहे हैं। बुधवार को करीब छह घंटे तक परिसर में लोगों की लाइन लग रही है। पोस्टमास्टर रुड़की विनय शर्मा ने बताया कि लोगों को किसी तरह की कोई असुविधा न हो इसका खास ख्याल रखा जा रहा है। दो कर्मचारी नियमित लोगों के नए आधार कार्ड और नवीनीकरण से जुड़े काम कर रहे हैं। केंद्र से कोई भी व्यक्ति मायूस होकर नहीं लौट रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें