रुड़की में पथराव
- फोटो : अमर उजाला
घायल पुलिस चौकी इंचार्ज समेत घायल सभी पुलिसकर्मियों को पहले सीएचसी मंगलौर और फिर सिविल अस्पताल रुड़की में भर्ती कराया गया। एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। उधर, एसपी देहात प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। वहीं, बहादराबाद में रोहालकी स्थित राष्ट्रीय इंटर कालेज में चल रही मतगणना में आबिदपुर-भगतनपुर पंचायत सीट पर प्रधान पद के लिए दोबारा मतगणना कराने को लेकर बृहस्पतिवार की रात विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि मतदान केंद्र के बाहर खड़े सैकड़ों समर्थकों ने बैरिकेंडिंग तोड़ते हुए पथराव कर दिया।