फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकट की घड़ी में मदद को आगे आ रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
इन दिनों कोरोना संकट को लेकर मदद के लिए काफी लोग आगे आ रहे हैं। रविवार को गांव नगला इमरती के पूर्व प्रधान पति मुरस्लीन ने गांव में 100 से अधिक खाने के सामान के पैकट दिए। इस दौरान फुरकान, समीर, जुबेर, अरशद अली, शरफराज आदि मौजूद थे। वहीं विधायक प्रदीप बत्रा ने रविवार को गंगनहर किनारा स्थित कैंप कार्यालय पर जरूरतमंद लोगों को करीब 300 खाद्य सामग्री के किट वितरित की गई। गोले का निशान लगाकर सामान बांटा जा रहा है। वहीं मिशन अस्पताल रुड़की में भी सैकड़ों लोगों को राशन किट बांट चुकी है। इसके अलावा नगर निगम रुड़की, जिला पंचायत अध्यक्ष सुभाष वर्मा, जैन समाज, शहीद भगत सिंह ब्रिगेड समेत तमाम संस्थाएं मानव सेवा में जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें