फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: आपत्तिजनक पोस्ट पर भीम आर्मी का फूटा गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
एक युवक द्वारा सोशलमीडिया पर एक सामुदायिक विशेष को लेकर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने को लेकर भीम आर्मी से जुड़े विशेष समुदाय के लोगों ने कोतवाली में हंगामा किया। उन्होंने पोस्ट करने वाले आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने पुलिस को बताया कि जिस युवक ने धार्मिक भावनाएं भड़काने का काम किया है वह मोहनपुरा का रहने वाला है। सिविल लाइंस कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक अभिनव शर्मा ने बताया कि पुलिस को इस मामले में तहरीर मिली है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन




कारोबारी को बेटे को हत्या की धमकी

रुड़की। रुड़की के कारोबारी को लॉरेंस बिश्नाेई और गोल्डी बराड़ गैंग का सदस्य बताकर बेटे समेत उनकी हत्या करने की धमकी दी है। पुलिस ने इस मामले में कारोबारी के रिश्तेदार समेत चार लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के पठानपुरा निवासी सबरे आलम खान ने पुलिस को बताया कि उनके मोबाइल पर एक फोन आयाए जिसने खुद को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नाेई के गैंग का सदस्य बताया। आरोपी ने उनका एक प्लॉट उसके नाम करने की धमकी दी। ऐसा नहीं करने पर उसकी और उसके बेटे की हत्या की धमकी दी। इसके बाद दूसरी बार आए फोन पर आरोपी ने गोल्डी बराड़ गैंग का सदस्य बताया। पड़ताल में फोन नंबर शामली निवासी उसके परिचित शोरेज खान का निकला। धमकी देने में उसके परिवार के सदस्य असद खान, शाहरुख खान व अजीजुल खान भी मौजूद थे। वरिष्ठ उप निरीक्षक अभिनव शर्मा ने बताया कि पुलिस ने तहरीर पर चारों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


बाइक सवारों ने कारोबारी पर किया हमला



रुड़की। कपिल देव निवासी दिल्ली रोड, आकाशदीप फेस -3 कारोबारी हैं। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 14 अगस्त को गंगनहर पटरी के पास बाइक सवार दो युवकों ने ओवरटेक करके उसपर हॉकी से हमला कर दिया। साथ ही कार में तोड़फोड़ भी की। हमले के दौरान किसी ने घटना की वीडियो बना ली। इसके आधार पर एक की पहचान नितिन कुमार निवासी लखनौता चौराहा के रूप में हुई है।सिविल लाइंस कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक अभिनव शर्मा ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर नितिन कुमार निवासी लखनौता चौराहा व एक अन्य पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें