फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: कलिंग-उत्कल एक्सप्रेस में यात्री का बैग चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कलिंग उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर रहे युवक का बैग चोरी हो गया। युवक की तहरीर पर जीआरपी ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन




बेंगलुरू निवासी रोहित हिंडोडकर ने पुलिस को बताया कि 16 अगस्त को वह योगनगरी ऋषिकेश-पुरी कलिंग उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन में योगनगरी ऋषिकेश से हजरत निजामुद्दीन जाने के लिए सफर कर रहा था। इस दौरान रुड़की रेलवे स्टेशन पर किसी ने उसका बैग चोरी कर लिया। बैग में उसके हजारों कीमत के गैजेट्स और कपड़े आदि सामान था। ट्रेन के हजरत निजामुद्दीन पहुंचने पर उसने जीआरपी को तहरीर दी। जीआरपी ने केस दर्ज कर जांच लक्सर जीआरपी को ट्रांसफर कर दी। जीआरपी थानाध्यक्ष रचना देवरानी ने बताया कि मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें