फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: शहीद खुदीराम बोस की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील कैंप कार्यालय में भाजपा नेता एवं प्रदेश अध्यक्ष मानवाधिकार ब्यूरो उत्तराखंड नवीन कुमार जैन की ओर से शहीद खुदीराम बोस की पुण्यतिथि मनाई गई। भाजपा कार्यकर्ताओं, ब्यूरो पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। नवीन कुमार जैन ने कहा कि अंग्रेजी हुकूमत ने 11 अगस्त 1908 को खुदीराम बोस को फांसी दी थी। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए अनेक क्रांतिकारियों ने कम उम्र में ही अपना जीवन बलिदान कर दिया। आज देशवासी जिस निडरता और स्वतंत्रता के साथ जीवन जी रहे हैं, उसका श्रेय शहीदों और बलिदानियों को जाता है। उन्होंने सभी से शहीदों को स्मरण करते हुए राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लेने का आह्वान किया। इस दौरान डॉ. बीएल अग्रवाल, सुधीर चौधरी, सुनील कुमार गोयल, अशोक कुमार, आशीष कनोजिया, सतेंद्र चौधरी और रवि कुमार जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें