फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदेश जारी : अब भगवानपुर रोडवेज स्टैंड से होकर गुजरेंगी 10 बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
भगवानपुर में बना रोडवेज बस अड्डा केवल नाम का था। लोगों को बसों में बैठने की सुविधा मिल सके, इसके लिए लाखों खर्च कर अड्डे का निर्माण किया गया था लेकिन इसके बनने के बाद से ही यहां एक भी बस नहीं पहुंच रही थी। अब मुख्यालय की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किए गए। इसके तहत 10 बसें अड्डे के भीतर होकर सहारनपुर, हरियाणा और पंजाब रूट की राह पकड़ेंगी। एजीएम ने शुक्रवार को बस स्टैंड का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कस्बे में करीब तीन साल पहले करोड़ों की लागत से भगवानपुर में रोडवेज बस अड्डे का निर्माण कराया गया था। तत्कालीन हरीश रावत सरकार में इस अड्डे को मंजूरी मिलने के बाद निर्माण हुआ था लेकिन इसके बनने के बाद से ही यहां बसों का संचालन शुरू नहीं हो रहा था। अमर उजाला ने विगत 24 नवंबर के अंक में इससे संबंधित खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसमें बताया गया था कि किस तरह से यह बस स्टैंड प्राइवेट वाहनों का अड्डा बनकर रह गया है। इसके बाद मुख्यालय ने इसका संज्ञान लिया है। स्थानीय परिवहन प्रशासन को बस अड्डे से 10 बसों का संचालन शुरू कराने एवं रखरखाव ठीक कराने के आदेश दिए गए हैं। गौरतलब है कि भगवानपुर इंडस्ट्रियल एरिया है और यहां से बड़ी संख्या में फैक्टरी कर्मचारी व अधिकारी बसों के जरिए विभिन्न प्रदेशों का सफर तय करते हैं। ऐसे में बस स्टैंड में बसें पहुंचने से लोगों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें