ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस उतराखंड एवं भगवानपुर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन का किया विरोध
संवाद न्यूज एजेंसी
भगवानपुर। ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस उतराखंड एवं भगवानपुर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पदाधिकारियों की एक फैक्टरी में संयुक्त बैठक हुई। बैठक में भगवानपुर इंडस्ट्रीज एरिया से सिडकुल बहादराबाद हरिद्वार जाने वाले लोडिंग वाहनों को चालू कराने के अलावा अन्य समस्याओं को लेकर चर्चाएं की गई। इस दौरान टोल प्लाजा पर किसानों का चालान काटने पर विरोध जताया गया।
बृहस्पतिवार को ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव आदेश सैनी सम्राट ने कहा की भगवानपुर टोल प्लाजा कनेक्शन एजेंसी की ओर से भगवानपुर से सिडकुल बहादराबाद जाने के लिए कस्बे के पास खानपुर चौक पर पुलिसकर्मियों ने किसानों के वाहनों के जाने पर रोक लगाई हुई है। यहां तक कि टोल प्लाजा कनेक्शन एजेंसी ने प्लाजा पर दोनों ओर बड़े-बड़े प्लास्टिक के ड्रमों को रखकर यूटर्न के लिए भी बंद कर दिया गया है।
जबरन ट्रकों से टोल टैक्स के नाम पर अवैध वसूली कर रहे हैं और ट्रकों को जबरन मंगलौर होते हुए सिडकुल बहादराबाद में भी टोल टैक्स देने के बाद हरिद्वार जाने के लिए मजबूर किया जा रहा है जिसमें 40 किमी अधिक चलना पड़ रहा है जिसमें उद्यमियों को भी अधिक भाड़ा देने ओर 40 किमी अधिक का किराया देने पड़ रहा है। इस कारण काफी नुकसान हो रहा है।
इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के जरनल सचिव गौतम कपूर ने कहा की जल्द ही प्रशासनिक अधिकारियों को समस्या का समाधान करना चाहिए नही तो एक साथ संघर्ष करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। इस अवसर पर शिवम सिंह प्रभाकर, आदेश शर्मा, मंजीत सिंह, अफजाल त्यागी, दिलशाद त्यागी, कुलदीप, भूपेंद्र सिंह, इसरार, संदीप कुमार, संजय सैनी आदि मौजूद रहे।