गंगनहर कोतवाली को डोडी चौहान निवासी सिंचाई विभाग कॉलोनी ने तहरीर देकर बताया था कि छह फरवरी को वह ड्यूटी पर गए थे। परिवार के लोग छत पर थे। कुछ देर बाद परिवार के सदस्य कमरे में पहुंचे तो अलमारी खुली मिली और वहां से जेवरात गायब थे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी खंगालने के अलावा संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। इंस्पेक्टर मनी भूषण श्रीवास्तव ने बताया कि शुभम निवासी मिलाप नगर ढंढेरा कोतवाली रुड़की को जेवरात के साथ गिरफ्तार किया गया है।