फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: गश्त के दौरान स्मैक के साथ एक गिरफ्तार

Wed, 25 Nov 2026 05:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
4.67 ग्राम स्मैक बरामद हुई आरोपी से, प्राथमिकी
विज्ञापन

लक्सर। बाजार चौकी पुलिस ने गश्त के दौरान मादक पदार्थ के साथ एक युवक को पकड़ा है। आरोपी से 4.67 ग्राम स्मैक बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। लक्सर कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि मंगलवार की रात लक्सर बाजार चौकी प्रभारी समीप पांडेय लक्सर से केहड़ा की ओर जाने वाले मार्ग पर गश्त पर निकले थे। इस दौरान यहां पहुंचे एक युवक ने पुलिसकर्मियों को देख छिपने का प्रयास किया। संदेह होने पर पुलिसकर्मियों ने पकड़कर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 4.67 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अकलीम निवासी सुल्तानपुर बताया। बरामद स्मैक एक व्यक्ति से खरीदने की जानकारी उसने पुलिस को दी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें