फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: युवक पर हमले में एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी समारोह में शामिल सहारनपुर निवासी युवक को चाकू घोंपकर घायल करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। मोहल्ला सैनीपुरा में सोमवार रात हुए शादी समारोह में 23 वर्षीय अता पर विवाद के बाद कुछ युवकों ने हमला किया। पुलिस ने चार नामजद और 36 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सैनीपुरा कोतावली मंगलौर निवासी वसीम के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है।कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है। बाकी आरोपियों की भी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें