क्षेत्र के बेड़पुर में हुई मारपीट और बलवा के मामले में पुलिस ने फरार एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि 10 अप्रैल को बेड़पुर निवासी शहरान ने तहरीर देकर बताया था कि कुत्ते के बकरी को काटने की घटना पर दो पक्षों में विवाद हो गया था। आरोप है कि विवाद के बाद एक पक्ष के लोग लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से लैस होकर डेयरी में घुस आए। उन्होंने परिजनों के साथ मारपीट की थी। साथ ही गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर 21 लोगों के खिलाफ मारपीट, बलवा समेत अन्य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी। मामले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई। शनिवार को पुलिस ने फरार चल रहे एक आरोपी हयात निवासी बेड़पुर, कलियर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया।