फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: महिला की फर्जी आईडी बनाकर अश्लील वीडियो किया अपलोड

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला के विरोध करने पर आईडी बनाने वाला कर रहा अभद्रता
विज्ञापन


पुलिस को दी गई तहरीर, पुलिस ने मामला साइबर सेल को भेजा
एक युवक ने महिला के फोटो और नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर अश्लील वीडियो पोस्ट कर दी। महिला ने विरोध किया तो युवक ने अभद्रता कर दी। महिला की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि उसने फेसबुक पर आईडी बना रखी है। आरोप है कि एक परिचित युवक उसके नाम और फोटो लगाकर फर्जी आईडी से परिचितों को अश्लील मैसेज कर रहा है। साथ ही अश्लील वीडियो और फोटो भी पोस्ट कर रहा है। आरोप है कि विरोध करने पर युवक अभद्रता कर रहा है। महिला ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कराई जा रही है। साथ ही शिकायत को साइबर सेल को भी भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें