फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: ओपीडी में सांस और टीबी के मरीजों की संख्या बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIआतिशबाजी के कारण हुए प्रदूषण की वजह से पीड़ित मरीजों को हो रही परेशानी
I
I
I
I सिविल अस्पताल रुड़की की ओपीडी में एकाएक सांस और टीबी के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। कुल ओपीडी में 20 प्रतिशत मरीज टीबी और सांस पीड़ित के आ रहे हैं। इसका बड़ा कारण आतिशबाजी के कारण हुआ प्रदूषण माना जा रहा है।
I
I
I
Iदीपावली पर्व पर हुई आतिशबाजी के कारण वायु प्रदूषण बढ़ गया था। रुड़की में 100 से 125 रहने वाला एक्यूआई बढ़कर दीपावली की रात को 231 हो गया था। इसका सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ा है। सबसे ज्यादा परेशानी सांस और टीबी से पीड़ित मरीजों को हुई है। सिविल अस्पताल रुड़की के डॉ. नितीश कुमार ने बताया कि सांस और टीबी से पीड़ित मरीज अब ज्यादा संख्या में अस्पताल आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iओपीडी में आने वाले मरीजों में 20 प्रतिशत मरीज सांस और टीबी के हैं। यह मरीज पहले से सांस और टीबी की बीमारी से पीड़ित हैं। इन मरीजों को सांस लेने में दिक्कत, खांसी, सांस फूलने आदि की शिकायत हुई है। बृहस्पतिवार को भी कई मरीज ऐसे आए जो पहले से ही सांस और टीबी की बीमारी से पीड़ित हैं लेकिन उनको अब छाती में दर्द, खांसी और सांस फूलने आदि की शिकायत हुई है। डॉ. नितीश कुमार ने बताया कि आतिशबाजी की वजह से वायु प्रदूषण हुआ है। इसके कारण इन मरीजों की परेशानी बढ़ी है। मरीजों को दवाएं दी गई हैं। इसके अलावा भाप लेने के लिए कहा गया है। साथ ही जो दवाएं उनकी चल रही हैं। वह नियमित रूप से लेने के लिए कहा गया है।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें