फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: अब ट्रेनों में एसएलआर संग एल्कोमीटर भी लेकर चलेंगे जवान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




ट्रेनों में शराब पीकर महिला यात्रियों से हरकतें करने वालों पर कसेगा शिकंजा



शक होने पर ट्रेनों में जांच करेंगे जवान, पुष्टि होने पर होगी कानूनी कार्रवाई

ट्रेनों में महिला यात्रियों की सुरक्षा को लेकर अब जीआरपी के जवान एसएलआर के साथ एल्कोमीटर भी लेकर चलेंगे। दरअसल, महिला यात्रियों के साथ आए दिन ट्रेनों में नशे की हालत में छेड़खानी करने की घटनाएं सामने आ रही हैं। इसे देखते हुए सख्ती से ऐसे लोगों की जांच कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।



डीआईजी रेलवे पी रेणुका देवी ने पिछले दिनों ट्रेनों में महिला यात्रियों के अलावा अन्य सुरक्षा संबंधी जानकारी ली थी। साथ ही ट्रेन को डिरेल करने की साजिश की घटनाओं को देखते हुए गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए थे। इसके अलावा जीआरपी के जवानों को खासकर रात में ट्रेनों में एसएलआर के साथ एल्कोमीटर लेकर चलने के भी निर्देश दिए हैं। वजह, कई बार ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है।
विज्ञापन


ऐसे में यह लोग महिला यात्रियों से गलत हरकतें भी करते हैं। ऐसे में इनकी एल्कोमीटर से मौके पर ही जांच हो सकेगी और कानूनी कार्रवाई भी की जा सकेगी। इस संबंध में एसपी रेलवे सरिता डोबाल ने जिलेभर में जीआरपी को सख्ती से गश्त का पालन करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, लक्सर जीआरपी थानाध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर लगातार चेकिंग की जा रही है।
विज्ञापन






महिला यात्रियों की सुरक्षा के संबंध में जीआरपी को गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। शक होने पर ट्रेनों में संदिग्ध की एल्कोमीटर से जांच करने के भी निर्देश दिए गए हैं। - सरिता डोबाल, एसपी रेलवेज, हरिद्वार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें