फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: डीएम और एसएसपी के साथ बैठक में भी ग्रामीणों में नहीं बनी सहमति

विज्ञापन
विज्ञापन
डाडा जलालपुर में डीएम और एसएसपी ने ग्रामीणों के साथ बैठक करके शोभायात्रा निकालने को लेकर सहमति का प्रयास किया लेकिन दोनों पक्ष अपनी-अपनी बात पर अड़े रहे। इस कारण कोई हल नहीं निकल पाया। इसके बाद प्रशासन और खुफिया विभाग की टीम ने शोभायात्रा के रूट को लेकर गांव का सर्वे किया और रिपोर्ट डीएम को सौंपी। अब रिपोर्ट के आधार पर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन



गौरतलब है कि एक वर्ष पूर्व डाडा जलालपुर गांव में हनुमान जयंती पर शोभायात्रा निकाले जाने के दौरान पथराव और आगजनी हो गई थी। इसमें कई पुुलिसकर्मी और अन्य लोग घायल हुए थे। इस बार फिर से ग्रामीणों ने शोभायात्रा निकालने की अनुमति मांगी है जो अब तक प्रशासन ने नहीं दी है। अनुमति को लेकर गांव में दो पक्षों में तनातनी बनी हुई है। एक पक्ष पूर्व के रूट पर शोभायात्रा निकालने को लेकर अड़ा हुआ है।



मामले की गंभीरता को देखते हुए सोमवार को डीएम विनय शंकर पांडेय और एसएसपी अजय सिंह ने भगवानपुर थाना परिसर में दोनों पक्षों के लोगों को बुलाकर बैठक ली। बैठक के दौरान दोनों समुदाय के ग्रामीण एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करते हुए डीएम को शिकायत करने लगे। इसी दौरान एक पक्ष के समुदाय के लोगों ने कहा कि उनके धार्मिक स्थल के पास से शोभायात्रा नहीं निकलनी चाहिए।
विज्ञापन



वहीं दूसरे पक्ष के लोग पूर्व से निर्धारित मार्ग से ही शोभायात्रा निकाले जाने की मांग पर अड़े रहे। इसके बाद डीएम ने अलग कार्यालय में बैठकर दोनों समुदायों के पांच-पांच लोगों को बैठाकर भी वार्ता की लेकिन सहमति नहीं बनी। इसके बाद डीएम के आदेश पर प्रशासन की टीम व खुफिया विभाग के अधिकारियों ने गांव पहुंचकर शोभायात्रा निकालने के लिए रूट की पड़ताल की। टीम ने रूट को लेकर रिपोर्ट तैयार करके डीएम को सौंपी है।



जिलाधिकारी ने कहा कि शोभायात्रा को लेकर ग्रामीणों के बीच सहमति नहीं बन पाई है। रिपोर्ट के आधार पर समाधान निकाला जाएगा। एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि डीएम व उच्च अधिकारियों से वार्ता कर समाधान निकाला जाएगा। इस मौके पर एसडीएम आशीष कुमार मिश्रा, एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह, सीओ बीएस चौहान, रईस अहमद, मुर्सलीन, शहनवाज प्रधान, तौकीर अली, जावेद अली व भाजपा नेता जयभगवान सैनी, रोहतास प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें