फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन से भरी नौ ट्रैक्टर-ट्रॉली और डंपर सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाकर एसडीएम ने खनन सामग्री से भरी नौ ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक डंपर को पकड़कर सीज कर दिया है।
विज्ञापन

लक्सर क्षेत्र में एसडीएम गोपाल राम बिनवाल को कई दिन से अवैध खनन की सूचना मिल रही थी। लगातार मिल रही शिकायतों पर एसडीएम ने संज्ञान लिया। सोमवार रात एसडीएम ने टीम को साथ लेकर अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाया। एसडीएम ने टांडा महतौली, सुल्तानपुर होते हुए लक्सर की ओर आ रहे अवैध खनन से भरे वाहनों को रुकवा लिया।
विज्ञापन

एसडीएम को देखकर कुछ वाहन चालक मौके पर ही वाहन छोड़कर फरार हो गए। इस दौरान अवैध खनन सामग्री से भरी नौ ट्रैक्टर ट्रॉली और एक डंपर को पकड़कर एसडीएम ने काजगात दिखाने की बात कही लेकिन कोई भी खनन से संबंधित कागजात नहीं दिखा पाया। इस पर एसडीएम ने सभी को सीज कर दिया। एसडीएम ने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा। क्षेत्र में किसी भी सूरत में अवैैध खनन नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें