फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: अज्ञात वाहन की टक्कर से नीलगाय की मौत

Wed, 18 Nov 2026 07:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
झबरेड़ा। इकबालपुर-लाठरदेवा शेख मार्ग पर बुधवार सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक नीलगाय की मौत हो गई। घटना के बाद वन विभाग की लापरवाही पर ग्रामीणों में रोष देखने को मिला। जानकारी के अनुसार, फाजिलपुर चौराहे के समीप ग्रामीणों ने सड़क किनारे एक नीलगाय को घायल अवस्था में पड़ा देखा। बताया गया कि नीलगाय किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुई थी। राहगीरों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी लेकिन देर शाम तक विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची। इस दौरान नीलगाय की मौत हो गई। इसके बाद लावारिस कुत्तों का झुंड मृत नीलगाय को सड़क से नीचे खींचकर नोचता रहा। मौके पर विभागीय कर्मचारियों के नहीं पहुंचने से ग्रामीणों में नाराजगी रही। लोगों ने वन विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए जिम्मेदार अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें