योगा एंड नैचुरोपैथी मानद डॉक्टरेट उपाधि से भी सम्मानित किया
निधि इंटरनेशनल चेंज मेकर अवॉर्ड से सम्मानित
पिरान कलियर। सोहलपुर निवासी निधि को समाज सेवा, स्वास्थ्य जागरूकता, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में इंटरनेशनल चेंज मेकर अवॉर्ड-2026 और योगा एंड नैचुरोपैथी मानद डॉक्टरेट उपाधि से सम्मानित किया गया। नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित समारोह में यह सम्मान सोक्रेटिस सोशल रिसर्च यूनिवर्सिटी ट्रस्ट की ओर से दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आरके सिन्हा मौजूद रहे जबकि पूर्व सांसद प्रदीप गांधी, पूर्व न्यायाधीश एलएन राव और सेवानिवृत्त विंग कमांडर प्रफुल्ल बख्शी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। निधि लंबे समय से समाज के वंचित असहाय व जरूरतमंद लोगों की सहायता, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य जागरूकता अभियानों, योग शिक्षा और प्राकृतिक चिकित्सा के प्रचार-प्रसार में सक्रिय भूमिका निभा रही है। उनके सामाजिक सरोकारों और जनसेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए चयन समिति ने उन्हें इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चुना।